Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15...

Rajnandgaon : शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी…

7

राजनांदगांव, शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस ने बताया ​कि प्रार्थी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रायपुर निवासी आरोपी प्रकाश सिन्हा उसे एक साल में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। उसे शेयर मार्केट में रुपए निवेश करने की जानकारी दी। इसके बाद अलग-अलग तारीख को प्रार्थी ने कुल 15 लाख रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उसे कोई भी रकम वापस नहीं मिली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous articleRajnandgaon : अवैध हुक्का बार में पुलिस ने की कार्रवाई, होटल संचालक सहित 11 लोगों को किया गिरफ्तार…
Next articleRajnandgaon : परीक्षा में नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए सख्त नियम भी बनाए गए…