Home छत्तीसगढ़ मोहला : मानपुर में एक दिवसीय मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग शिविर का...

मोहला : मानपुर में एक दिवसीय मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन

13
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

– 28 जनवरी को मेडिकल बोर्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानपुर में होगा आयोजित

        मोहला । जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के समस्त नागरिकों एवं पात्र दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय मेडिकल बोर्ड एवं दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर इस माह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानपुर में आयोजित होगा।
             स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि प्रत्येक माह के चतुर्थ बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोहला (विकासखंड मोहला) में आयोजित होने वाला मेडिकल बोर्ड जनवरी माह में स्थल परिवर्तन के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसके अनुसार
28 जनवरी 2026  को मेडिकल बोर्ड का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानपुर में किया जाएगा। मेडिकल बोर्ड के माध्यम से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे, साथ ही दिव्यांगजनों का चिकित्सीय परीक्षण एवं संबंधित शासकीय प्रक्रियाओं का निष्पादन किया जाएगा।
       स्वास्थ्य विभाग ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों—जैसे पहचान पत्र, पूर्व चिकित्सीय अभिलेख, आवेदन पत्र आदि—के साथ समय पर उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लें।

Previous article‘होम डिलीवरी चालू है’ के पोस्टर संग शराब का ठेला, देवास में कांग्रेस ने किया प्रतीकात्मक प्रदर्शन
Next articleआबकारी नीति 2026-27 का निर्धारण करने मंत्रि-परिषद् समिति गठित