Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : आज जिला संघ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा

Rajnandgaon : आज जिला संघ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा

13

अंबागढ़ चौकी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में नगर के वार्ड 14 में 19 जनवरी को नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का जिला संघ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। यह समारोह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्तजी नागर के मार्गदर्शन व मुख्य आतिथ्य में होगा। यह कार्यालय नगर के मध्य में 60 डिसमिल जमीन में तैयार किया जाएगा।

समारोह की जानकारी देते हुए संघ के जिला कार्यवाह अनुज तुलावी, सतीष खंडेलवाल, लोकेश्वर ठाकुर ने बताया कि भूमिपूजन समारोह प्रातः 11 बजे होगा। इसके बाद युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सभी कार्यक्रम में नगर व क्षेत्रवासियों से उपस्थिति की अपील की है।

Previous articleRajnandgaon : नगर पंचायत के द्वारा आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला तथा लघु उद्यान परिसर में स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया…
Next articleRajnandgaon : संजीवनी कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन में राधेश्याम आर्थो ने 4 रनों से जीता…