Home छत्तीसगढ़ पखांजुर में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.07 करोड़ रुपये स्वीकृत

पखांजुर में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.07 करोड़ रुपये स्वीकृत

6

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा  कांकेर जिले के विकासखंड-पखांजुर के छोटे बेठिया-दो में एनीकट निर्माण के लिए 3 करोड़ 07 लाख 3 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

योजना के अंतर्गत जल संवर्धन, निस्तारी, पेयजल एवं किसानों के द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की जायेगी। मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को योजना के कार्यों को पूर्ण कराने प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Previous articleईरान-अमेरिका तनाव से MP में बढ़े ड्राई फ्रूट्स के दाम, केसर की कीमत पहुंची सोने से ऊपर
Next article धान बेचकर शिक्षा और दलहन की खेती की ओर बढ़ता आमदी की बिटावन बाई के परिवार का सफर