Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : एकाउंट मैनेजर अमित गुप्ता ने फर्मों के फर्जी बिल बनाकर...

राजनांदगांव : एकाउंट मैनेजर अमित गुप्ता ने फर्मों के फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की…

45

राजनांदगांव , सोमनी थाना क्षेत्र के फुलझर में मौजूद न्यू लुक बायोफ्यूल्स कंपनी में लाखों रुपए के धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना को कंपनी के ही एकाउंट मैनेजर ने अंजाम दिया है। जिसमें कुछ ब्रोकर्स और कंपनी को चावल सप्लाई करने वाले फर्म भी शामिल हैं।

कंपनी प्रबंधन की शिकायत के बाद एकाउंट मैनेजर अमित गुप्ता सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि कंपनी में एथेनॉल बनाया जाता है। जिसके लिए कंपनी कच्चे माल के रुप में मिलर्स से चावल की कनकी खरीदती है। इसके लिए एक बोकर भी ​कंपनी ने नियुक्त किया है।

जिसके साथ मिलकर मैनेजर अमित गुप्ता ने फर्मों के फर्जी बिल लगाकर बगैर कनकी खरीदे ही लाखों रुपए का आहरण कर लिया है। कंपनी में रुपयों के नुकसान का ऑडिट जारी है। इधर सोमनी पुलिस ने मैनेजर अमित गुप्ता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Previous articleकेंद्र सरकार की 5 लाख करोड़ रुपये की सौगात, एमपी में 101 प्रोजेक्ट्स से बदलेंगी सूरत और विकास
Next article285 किमी का जबलपुर-गोंदिया रेल प्रोजेक्ट: नागपुर, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई से कनेक्टिविटी में इजाफा