Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : टांकाघर में नई टंकी की सफाई, आज शाम शहर के कई...

राजनांदगांव : टांकाघर में नई टंकी की सफाई, आज शाम शहर के कई हिस्सों में नल नहीं खुलेंगे…

43

राजनांदगांव , टांकाघर में बनी नई टंकी की बुधवार को सफाई होगी। इसके चलते बुधवार शाम शहर के कई हिस्सों में नल नहीं खुलेंगे। गुरुवार सुबह से आपूर्ति यथावत रहेगी।

निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि टंकी की सफाई के चलते रायपुर नाका, रामाधीन मार्ग, कामठी लाइन, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, जय स्तम्भ रोड़, कलारपारा, सिनेमा लाइन, गोलबाजार, पुराना अस्पताल रोड, आजाद चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कैलाश नगर, मठपारा आदि हिस्से में शाम में जलापूर्ति बाधित रहेगी। सफाई होते ही दूसरे दिन से व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।

Previous articleराजनांदगांव : आदेशों का पालन नहीं करने वाले शिक्षक को किया निलंबित …
Next articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान: रायपुर को मेट्रो सिटी के रूप में किया जाएगा विकसित