Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका ने वाले दो आरोपियों...

राजनांदगांव : चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका ने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार …

70

राजनांदगांव | चाकू लहराकर आसपास के लोगों को डरा धमका रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चाकू जब्त किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि लखोली बाइपास और मोहारा अंडरब्रिज में चाकू लहराकर उत्पात मचा रहे दो युवकों की सूचना मिली।

इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लखोली बाइपास से आरोपी अजय ढीमर उर्फ जुग्गा और मोहारा अंडरब्रिज के पास से उत्तम पारेख को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Previous articleस्लॉटर हाउस कांड का खुलासा: दुधारू-स्वस्थ भैंसों की हत्या, बछड़े और पाड़ों के अवशेष मिलने से हड़कंप
Next articleअवैध उत्खनन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर किए वन अमले ने जब्त