Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस ने भटक रहे युवक को उसके परिवार...

राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस ने भटक रहे युवक को उसके परिवार तक पहुंचाया …

40

राजनांदगांव , घर से भटक कर करीब 25 दिन से घूम रहे विक्षिप्त युवक को बसंतपुर पुलिस ने उसके परिवार तक पहुंचाया है। बसंतपुर पुलिस के संवेदनशील कार्य पर युवक के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस के कार्य की प्रशंसा की है।

बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि मोहारा इलाके में मजदूरी करने वाले कुछ लोगों ने इलाके में एक मा​नसिक रुप से कमजोर युवक के भटकने और डरे होने की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को भोजन कराया। उसे उसका नाम पूछा। जिसमें युवक ने अपना नाम मिथलेश साहू और बालोद जिले के ग्राम बरही का रहने वाला बताया।

Previous articleमध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं और 12वीं परीक्षा की तिथियों में बदलाव, देखें नई डेट शीट
Next articleराजनांदगांव : म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में 13 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रीमियर लीग सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन …