Home छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग मंत्री 13 जनवरी को कोडागांव जिले के दौरे पर

वाणिज्य उद्योग मंत्री 13 जनवरी को कोडागांव जिले के दौरे पर

8

रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 13 जनवरी को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

इसके पहले मंत्री देवांगन दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाऊस कोंडागांव में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुचेंगे।

Previous articleमानपुर में नए मतदाताओं को जोड़ने विशेष अभियान
Next articleCG : महर्षि महेश योगी के आध्यात्मिक योगदान को मुख्यमंत्री ने किया नमन …