Home छत्तीसगढ़ मोहला : धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली...

मोहला : धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन

30
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

         मोहला । भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक संपन्न हुई थी। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं एवं दसवीं पास) पदों पर भर्ती की जाएगी।


        भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 18 जनवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी तथा 20 जनवरी 2026 को अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं) पद हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
       लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in) (JIA वेबसाइट) पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, साथ ही अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भी भेजे गए हैं।
        रैली में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना में वर्णित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाता है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों एवं प्रलोभनों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर सकते हैं।

Previous articleमोहला : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 : ऑनलाइन आवेदन एवं स्वीकृति की तिथियों में वृद्धि
Next articleमोहला : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित