Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : त्वरित प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया, 50 पुलिस जवानों...

Rajnandgaon : त्वरित प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया, 50 पुलिस जवानों तथा डायल-112 पेट्रोलिंग इकाई के जवान शामिल रहे

14
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए पुलिस जवानों को सीपीआर और त्वरित प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा दिया गया।

नए साल के जश्न के दौरान पुलिस जवान पेट्रोलिंग सहित अन्य हिस्सों में ड्यूटी कर रहे हैं। जिसके लिए यह प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 50 पुलिस जवानों ने हिस्सा लिया। जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस लाइन तथा डायल-112 पेट्रोलिंग इकाई के जवान शामिल रहे। प्रशिक्षण जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल जीवन रक्षक उपायों, प्राथमिक उपचार व दुर्घटना या आकस्मिक घटनाओं के दौरान त्वरित सहायता प्रदान करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को न केवल कानून-व्यवस्था संधारण में बल्कि मानवीय सेवा और आपदा -आपात स्थितियों में प्रथम प्रतिक्रिया कर्ता के रूप में और अधिक सक्षम बनाना है।

Previous articleछत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइड लाइन दरों पर सौकड़ों आपत्तियां
Next articleरायपुर: बारनवापारा अभयारण्य में मिला दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर, छत्तीसगढ़ का दूसरा रिकॉर्ड