राजनांदगांव, मोदी की गारंटी लागू कराने की मांग पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की 29 से 31 दिसंबर तक दिन दिवसीय हड़ताल का बुधवार को समापन हुआ। हड़ताल के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार को 100 से ज्यादा हड़तालियों ने रक्तदान किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया और हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। हड़ताल का अंतिम दिन होने के कारण धरना स्थल कलेक्ट्रेट के सामने बड़ी संख्या में कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक सतीश ब्यौहरे ने कहा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों के लिए मोदी की गारंटी का घोषणा की गई थी। प्रदेश में सरकार बनने के बाद इसे पूरा नहीं किया गया। फेडरेशन को हड़ताल करने बाध्य होना पड़ा। हड़ताल के तीनों दिन सभी विभागों के कर्मचारी-अधिकारी इसमें शामिल रहे। तीन दिन ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया गया।






