Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ​ले...

Rajnandgaon : बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ​ले लिया, पत्नी की मौत…

15

राजनांदगांव, घर से हॉस्पिटल जाने निकले बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने चपेट में ​ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे सीआईटी कॉलेज चौक पर हुई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम जंगलेसर निवासी विनोद साहू अपनी पत्नी सरोज साहू के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल जाने बाइक पर निकले थे। दोनों सीआईटी कॉलेज चौराहे के पास पहुंचे थे, तभी उन्हें दुर्ग की दिशा आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सरोज साहू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विनोद को भी गंभीर चोटें आई हैं। इधर बाइक को टक्कर मारने वाला चालक ट्रक सहित फरार हो गया। जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Previous articleCG : मेले में कांग्रेस पार्षद समेत दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया…
Next articleRajnandgaon : दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होगा…