राजनांदगांव | उदयाचल में अब रेटिना से संबंधित रोगों की जांच एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब तक शुगर और बीपी के कारण होने वाली रेटिना संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को महानगरों का रुख करना पड़ता था।
अब यह सुविधा उदयाचल में ही धर्मार्थ दरों पर प्रदान की जा रही है। प्रति शुक्रवार एवं शनिवार को रेटिना जांच एवं चिकित्सा की जाएगी। शुगर एवं बीपी से पीड़ित मरीजों के लिए आंखों की जांच जरूरी है।







