Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम...

राजनांदगांव : हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा…

11

राजनांदगांव/डोंगरगढ़

बांग्लादेश में हिंदू समाज पर लगातार हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और वहां पीड़ित हिंदुओं को भारत लाकर शरण देने की मांग की।

मंच ने कहा कि हाल ही में बांग्लादेश के मयमनसिंह क्षेत्र में 30 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की केवल हिंदू होने के कारण हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को बीच चौराहे में बेरहमी से पीटा गया, निर्वस्त्र किया गया और फिर जिंदा जला दिया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना ने संपूर्ण हिंदू समाज को गहरे आघात में डाल दिया है।

हिंदू जागरण मंच ने कहा कि बांग्लादेश में पहले हिंदुओं को धर्म परिवर्तन के लिए निशाना बनाया जाता था महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं होती थीं लेकिन अब स्थिति और भयावह हो चुकी है।

राजनांदगांव में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, सविता बोस, प्रभात गुप्ता, जुगल गुप्ता, हेमलाल ढीमर, गोविंद साहू, विष्णु सिंह मौजूद थे।

Previous articleराजनांदगांव : डिलापहरी में 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक संगीतमय शिव महापुराण कथा …
Next articleमोहला : ग्राम जोब टोला में 30 से 31 दिसंबर तक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन…