Home छत्तीसगढ़ मोहला : पारदर्शी धान खरीदी का लाभ: भुवन बाई ने 160 कट्टा...

मोहला : पारदर्शी धान खरीदी का लाभ: भुवन बाई ने 160 कट्टा धान का किया सफल विक्रय    

13
मोहला : पारदर्शी धान खरीदी का लाभ: भुवन बाई ने 160 कट्टा धान का किया सफल विक्रय    

       
          मोहला । छत्तीसगढ़ राज्य शासन की सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से ग्रामीण अंचलों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम सिंघाभेड़ी की महिला किसान भुवन बाई, जिन्होंने धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में ऑनलाइन टोकन के माध्यम से सफलतापूर्वक धान विक्रय किया।
        भुवन बाई ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से 160 कट्टा धान का टोकन कटवाया और निर्धारित तिथि पर आमाटोला उपार्जन केंद्र में धान विक्रय किया। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचने का अवसर मिला।


        महिला किसान भुवन बाई ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पुनः खेती-किसानी में निवेश करने हेतु करेंगी, जिससे उनकी कृषि गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी। उनका लक्ष्य खेती को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाना और उत्पादन में वृद्धि करना है। भुवन बाई का कहना है कि राज्य सरकार की धान खरीदी नीति, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और उपार्जन केंद्रों की पारदर्शी कार्यप्रणाली से छोटे एवं महिला किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी समय पर प्राप्त हो रहा है।
         भुवन बाई जैसी महिला किसानों की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Previous articleमोहला : 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अनिवार्य रूप से बनवाएं आयुष्मान वय वंदन कार्ड
Next article मोहला : विकसित भारत जी-राम-जी योजना…