राजनांदगांव, चार साहिबजादों की महान शहादत को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस पर शुक्रवार को एक प्रेरणादायी कार्यक्रम सफर-ए-शहादत का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे पैदल मार्च निकाला गया जो गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर शहर की सड़कों से गुजरा। गुरुद्वारा साहिब, मानव मंदिर चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनिहटरी, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक, गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा का भ्रमण किया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल रहे। पैदल मार्च के बाद के बाद गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
चार साहिबजादों के अद्वितीय साहस, त्याग एवं बलिदान की जानकारी दी। समाज एवं विशेषकर युवा पीढ़ी तक उनके आदर्शों को पहुंचाने और प्रेरणा लेने के उद्देश्य से कार्यक्रम हुआ। आयोजन गुरु दी संगत वेलफेयर सोसाइटी एवं गुरु सिंघ सभा राजनांदगांव ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया। कार्यक्रम में धर्मप्रेमी संगत, महिला-पुरुष एवं बच्चों की मौजूदगी रही। विशाल वाहन में चारों साहबजादों की शहादत का चित्रण किया गया था। पंज प्यारों ने इसकी अगुवाई की। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भगवा ध्वज लेकर इस सफर-ए-शहादत में शामिल रहे।







