राजनांदगांव, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्गों को हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का दर्शन कराने रवाना किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू ने भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से रवाना किया। स्टेशन में यात्रियों के स्वागत और सम्मान किया गया। बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती की वेशभूषा धारण की थी। स्टेशन और भारत गौरव स्पेशल ट्रेन को सजाया गया। भगवान शिव का जयकारा लगाते यात्रा पर रवाना हुए बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
साल 2025 के समापन और नव वर्ष 2026 के आगमन पर 26 से 31 दिसंबर तक 6 दिनों की यह तीर्थ दर्शन यात्रा प्रस्तावित की गई है। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से 60 वर्ष के वरिष्ठ नागरिक, विधवा, परित्यक्त महिलाएं 800 हितग्राहियों का चयन किया गया है। यात्रा का बोर्डिंग स्टेशन राजनांदगांव रहा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता रखने वाले हितग्राही जो पूर्व में योजना लाभ नहीं लिए है। उनसे जनपद पंचायत, निगम, नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया था।
पहल: मातृ शक्तियों ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी लोकसभा क्षेत्र से 800 तीर्थ यात्री भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना हुए। नारी शक्ति किरण साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत, प्रतिमा चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत, शिला सिन्हा सदस्य जिला पंचायत, देवकुमारी साहू सदस्य जिला पंचायत, वैशाली मरड़वार उप संचालक समाज कल्याण, पप्पू चंद्राकर समाज सेवी, स्टेशन प्रबंधन आरके बर्मन, आरपीएफ प्रभारी प्रशांत अल्डक अफसरों ने रवाना किया गया। राजनांदगांव से 313, कवर्धा से 244, केसीजी से 113, एमएमसी से 110 कुल 780 तीर्थ यात्री, 20 अनुरक्षक गए हैं।







