Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : योग वेदांत समिति द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया…

Rajnandgaon : योग वेदांत समिति द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया…

19

राजनांदगांव, योग वेदांत समिति द्वारा तुलसी पूजन दिवस मनाया गया। भर्रेगांव में हुए मुख्य आयोजन में बड़ी संख्या में समिति के अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों को संस्कृति व संस्कार का ज्ञान भी दिया गया।

तुलसी पूजन दिवस के दौरान समिति सदस्यों ने मौजूद लोगांे को बताया कि तुलसी सम्पूर्ण धरा के लिए वरदान है। अत्यंत उपयोगी औषधि है, मात्र इतना ही नहीं, यह मानव जीवन के लिए अमृत समान है। तुलसी केवल शरीर स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यावरणीय एवं वैज्ञानिक दृष्टियों से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर बच्चों के आध्यात्मिक व लौकिक विकास के लिए विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने सफलता पाने की कुंजी, स्वस्थ्य रहने की कला तथा परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के प्रयोग सीखें। कार्यक्रम में खिलावन पटेल, पप्पू चन्द्राकर, विकास चंद्राकर, खुमेश निषाद, पुष्पेंद्र सिन्हा, दीपेश सिन्हा, जय चन्द्राकर, एकता चंद्राकर, अंजू निषाद, विमला निषाद, अनिता निषाद सहित अन्य मौजूद रहे।

सुख शांति के संकल्प के साथ की तुलसी की परिक्रमा की, बच्चों ने नृत्य भी किए तुलसी पूजन कार्यक्रम में सबसे पहले माता तुलसी को स्वच्छ स्थान पर विराजमान कर जल चढ़ाकर उनको तिलक लगाकर दीपक व कपूर से आरती उतारी गई। इसके बाद अच्छे स्वास्थ्य व पूरे देश में सुख-शांति की कामना करते हुए सात परिक्रमा किया गया। बाल संस्कार केन्द्र के बच्चों ने नृत्य के माध्यम से तुलसी पूजन से संबंधित अपनी प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच सुलेखा चंद्राकर, बलभद्र चंद्राकर, केजुराम सिन्हा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous articleRajnandgaon : शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 2 जनवरी तक आवेदन मंगाए गए…..
Next articleRajnandgaon : नगर पंचायत डोंगरगांव को नगर पालिका उन्नयन किए जाने के संबंध में आपत्ति व सुझाव आमंत्रित…