Home छत्तीसगढ़ Rajnadgaon : किसान संघ के बैनर तले एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च...

Rajnadgaon : किसान संघ के बैनर तले एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया…

34

राजनांदगांव, प्रदेश किसान संघ के बैनर तले जयस्तंभ चौक से एसडीएम कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। धान खरीदी में अवैध वसूली के खिलाफ किसान मार्च कर किसानों ने ज्ञापन सौंपा। 15 दिसंबर को किसान स्वाभिमान रैली कर मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा गया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को एसडीएम, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं विपणन संघ में किसानों ने धावा बोला। जय स्तंभ चौक में प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

ज्ञापन में अवैध वसूली रोकने, अब-तक वसूली गई राशि किसानों को लौटाने, खरीदी केन्द्र में किसानों से मजदूरी के नाम भुगतान नहीं करने पोस्टर-पांप्लेट लगाने एवं अनुबंध फोटो कापी लगाने की मांग की गई। धान खरीदी में हो रही भर्रा शाही रोकने की मांग पर प्रदर्शन किया। बिना तीन पक्षीय अनुबंध खरीदी कर रहें है। किसानों से अवैध वसूली जारी है। सभा में विभिन्न सोसायटी से आए किसानों ने अपने यहां प्रति कट्टा के हिसाब से 6 से 8 रुपए वसूली की बात कही। अनुबंध का प्रारूप मांगा गया तो देने से मना कर दिया गया। सिर्फ प्रासंगिक व्यय 22 रू. 5 पैसे प्रति क्विंटल देने की जानकारी दी। जिसमें बोरों की भराई से, धान का तौल, सिलाई-छपाई, लोडिंग, स्टेकिंग किया जाता है।

मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी प्रदेश किसान संघ ने मंगलवार तक सुधार नहीं होने पर निर्णायक आंदोलन चलाने की बात सभा में कही। साथ ही नीतिगत विषयों पर जनवरी में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन में सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, मदन साहू, गैंदलाल, देवलाल साहू, ईश्वरी नेताम, पुनु पटेल, तिलोक साहू, अशोक साहू, बरसन नेताम, रूप सिंग वर्मा, इन्द्र कुमार, संतोष बघेल, मंगल देवांगन, नंदू लोधी, चैतराम, रामकृष्ण साहू, रमेश साहू, संतोष साहू, कैलाश कुमार, मदन मोहन साहू, बैसाखू भारती, राजेन्द्र कुमार, शामरतन साहू मौजूद रहे

Previous articleमध्यप्रदेश सरकार व्यापार व्यवसाय के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
Next articleप्राइड ऑफ मध्यप्रदेश-2025: विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का म.प्र. में हुआ सम्मान — मुख्यमंत्री डॉ. यादव