Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10...

Rajnandgaon : डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है।

22

राजनांदगांव, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं डिजिटल कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलाया जा रहा है।

यह इंटर्नशिप कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शिक्षिका अंशु तिवारी का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। इंटर्नशिप सीता कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर, राजनांदगांव में संपन्न की जा रही है, जहां छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा, सॉफ्टवेयर हैंडलिंग एवं व्यावहारिक आईटी कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Previous articleराज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी और पंडित मदनमोहन मालवीय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया
Next articleकोहरे और सर्दी का कहर: दिल्ली से भोपाल-इंदौर ट्रेनें लेट, पचमढ़ी में तापमान 4 डिग्री से नीचे