मिनिमाता बाजार चौक सोमानी में गुरु घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए
राजनांदगांव । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा मिनिमाता बाजार चौक सोमानी में आयोजित गुरु घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए । अभिमन्यु ने सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया उन्होंने सभी को गुरु घासीदास बाबा की जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने हमें सतनाम का संदेश दिया जिसका अर्थ है कि सत्य ही ईश्वर है उन्होंने जाति-भेद, छुआछूत और पाखंड का विरोध करते हुए समाज को समानता, मानव गरिमा और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया,

उनका संदेश था नशामुक्त जीवन, सरल आचरण, परिश्रम और आपसी भाईचारा उन्होंने स्त्री पुरुष समानता की बात कही दिखावे अंधविश्वास से दूर रह कर सादगी से जीवन जीने की बात कही, किसी भी जीव के प्रति हिंसा न करने अहिंसा का मार्ग अपनाने उपदेश दिया मेहनत से जीवनयापन, आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान पर ज़ोर दिया आज के समय में गुरु घासीदास बाबा के विचार कहीं अधिक प्रासंगिक हैं, यदि हम सत्य, अहिंसा और समानता को अपने जीवन में अपनाएँ, तो एक न्यायपूर्ण और सशक्त समाज का निर्माण संभव है, साथ ही प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट ने यह भी कहा कि हम सभी को आज इस शुभ अवसर पर सतनाम के मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, समरसता और मानवता को मजबूत करने संकल्प लेना चाहिए ।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, सतनामी समाज के अध्यक्ष तामेश्वर बंजारे, समाज के सचिव अश्वनी बांधे, पूर्व सरपंच मधुकर बंजारी, युवा अध्यक्ष कृष्णराज देशलहरे, ओंकार खंडेलवाल, रमेश बंजारे, निखिल बंजारे, गेंदलाल खिलाड़ी, नरोत्तम बंजारे, भिखम मारकंडे, बलराम बंजारे, कृति खंडे, लाकेश खंडे, गजेंद्र बंजारे, जय कोसरे, चीकू खंडेलवाल आदि युवा उपस्थित थे ।






