विद्युत मंडल का अभियंता हुआ गिरफ्तारघर बुलाकर किया दुष्कर्मनौकरी से निकाल देने का बनाता था दबावमामला छुईखदान थाना का
राजनांदगांव। छुईखदान थाना अन्तर्गत एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ विद्युत मंडल के अभियंता ने घर मे बुलाकर दुष्कर्म किया। जिस पर उक्त अभियंता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता विद्युत विभाग छ0गराज्य विद्युत वितरण कपंनी छुईखदान जिला राजनांदगांव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी कुबेर सिंह मरकाम सहायक अभियंता उप संभाग छ0ग0 राज्य पावर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड छुईखदान जिला राजनांदगांव के द्वारा छेड़खानी कर दबाव डाल कर अश्लील गाली गलौच कर अपने घर बुलाकर जबरदस्ती हाथ पकड़ कर नौकरी खा जाउंगा कहकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और विडियो बनाया हुं कहकर लगातार तीन बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते रहे है व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी तथा नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध मे लिखित आवेदन पेश किया है। जिस पर अपराध क्रमांक 111/2021 धारा 294, 506, 507, 354-क(1)0, 376(1), 376 2एफ, 376(2 (एन)भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
विवेचना के दौरान आरोपी कुवेर सिंह मरकाम पिता स्व0 कमल सिंह मरकाम उम्र 42 साल साकिन ठाकुरटोला थाना गंडई जिला राजनांदगांव हाल पता केकती बाडी शासकीय आवास छुईखदान को विधिवत दिनांक 25.05.2021 के गिरफ्तार किया गया है मामला अजमानतीय होने से रिमाण्ड फार्म भरकर ज्युडिशियल रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायायल पेश किया गया। मामले की जानकारी तत्काल दुरभाष के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला राजनांदगांव डी. श्रवण, अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनुविभाग खैरागढ जी.सी. पति के निर्देश एवं मार्ग दर्शन मे तत्काल घटना स्थल पहुंच कर आरोपी को को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश किया गया है जहा से उसे न्यायालय के निर्देश पर उप जेल खैरागढ़ (सलोनी ) जेल भेजा गया ।
