Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : नवविवाहिता की केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी…

Rajnandgaon : नवविवाहिता की केबल वायर से गला घोंटकर हत्या कर दी…

14

राजनांदगांव शहर के गौरी नगर में नवविवाहिता की केबल (वायर) से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात को छिपाने मृतका का पति शव को मे​डकल कॉलेज लेकर पहुंचा। जहां उसने अपनी पत्नी को अचानक बेहोश होना बताया। पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। जिसके बाद मृतका के पति, सास और एक रिश्तेदार को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार ​कर लिया है। चिखली पुलिस ने बताया कि मृतका मोनिका रामटेके (22) को उसका पति रवि रामटेके (24) 26 नवंबर को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था।

नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत को देखते हुए बारीकी से जांच की गई। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद आरोपी रवि रामटेके को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। जिसकी वजह से आए दिन उनका विवाद होता था। 26 नवंबर को मृतका सो रही थी। तभी आरोपी रवि ने अपनी मां प्रमिला रामटेके व रिश्तेदार अजय डोंगरे के साथ मिलकर नींद में ही उसका गला केबल से घोंटकर हत्या कर दी। चिखली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous articleRajnandgaon : सांसद प्रतिनिधि हरीश शर्मा ने सांसद संतोष पांडे का किया धन्यवाद…
Next articleRajnandgaon : अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ की नई नियुक्ति, आशा वैष्णव बनी पुजारी संघ महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष…