राजनांदगांव, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस एक्शन मोड में है। बस्तियों में कांबिंग गश्त के बाद पुलिस ने अब ढाबों में दबिश दी। जहां शराब पीने की व्यवस्था देने वाले ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर भी कार्रवाई हुई है।
मंगलवार-बुधवार की राहत पुलिस ने हाईवे में मौजूद 25 ढाबों में दबिश दी। इसके लिए 30 जवानों की टीम बनाई गई थी। जिसमें एएसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी भी शामिल थे। टीम ने ढाबों के आसपास और सड़क किनारे संदिग्ध रुप से खड़े वाहनों की भी चेिंकंग की। टीम ने जांच के दौरान शिवशक्ति कतियावाड़ी व मुंबई कोलकाता ढाबा में शराब पिलाने पर ढाबा संचालकों पर कार्रवाई की। इसके अलावा तीन लोगों पर सार्वजनिक जगह पर शराब पीने को लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस की जांच रात 2 बजे तक जारी है। हाईवे के सभी ढाबा संचालकों को संदिग्ध गितविधियों की सूचना देने और शराब पीने की सुविधा नहीं देने की चेतावनी दी गई है।






