Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : ढाबा संचालक से गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू व...

Rajnandgaon : ढाबा संचालक से गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू व हॉकी स्टीक लहराने वाले आरोपी फरार…

11

राजनांदगांव, सोमनी इलाके के हाईवे ढाबा में चाकू व हॉकी स्टीक लहराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

सोमनी पुलिस ने बताया कि हाईवे ढाबा के संचालक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्ग निवासी आरोपी शाहरूख, इजू इरानी, मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल व मुकेश उसके ढाबे में पहुंचे। सभी ढाबा संचालक से गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू व हॉकी स्टीक लहराने लगे। मौजूद लोगों को भी धमकाया। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शाहरुख और मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Previous articleCG : वन हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत: वन मंत्री कश्यप
Next articleकलेक्टर बोले—उद्योगों की जरूरतें ध्यान में रखते हुए आईटीआई में नये कोर्स शुरू हों