Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम , 110 बोरा...

Rajnandgaon : जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम , 110 बोरा धान जप्त

19

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

Previous articleरायपुर: CM विष्णु देव साय ने लोक सेवा आयोग परीक्षा-2024 के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई
Next articleRajnandgaon : किसान को ऑनलाईन टोकन और इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान विक्रय करना हुआ आसान