Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : 110 बोरा धान को जप्त किया गया

राजनांदगांव : 110 बोरा धान को जप्त किया गया

19
राजनांदगांव : 110 बोरा धान को जप्त किया गया

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव द्वारा डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम नागातराई में फुटकर विके्रता भूपेश कुमार वर्मा के दुकान एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीफ वर्ष का 50 बोरा धान दुकान एवं 60 बोरा धान गोदाम में पाया गया। कुल 110 बोरा धान को जप्त कर मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी निरीक्षण, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित थे।

Previous articleराजनांदगांव : छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद 28 नवम्बर को जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे
Next articleअम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी