Home मध्य प्रदेश खुदाई में मिली राम प्रतिमा से हड़कंप, सागर में पुलिस ने संभाला...

खुदाई में मिली राम प्रतिमा से हड़कंप, सागर में पुलिस ने संभाला मोर्चा

21

सागर
जिले की बंडा तहसील के पापेड़ गांव में मस्जिद की बाउंड्री वॉल की खुदाई के दौरान भगवान राम की प्रतिमा निकली है। मूर्ति निकलने के बाद वहां पर हिंदू संगठनों के लोग पहुंचे कुछ देर बाद मुस्लिम समाज के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

हिंदू संगठन ने की मंदिर बनाने की मांग
हिंदू संगठनों ने भगवान राम का अभिषेक किया चबूतरा बनाकर उनकी स्थापना की है हिंदू संगठन की मांग है कि यहां पर मंदिर बनाया जाए उनका कहना है कि यहां पर पूर्व में पहले मंदिर था जिसे तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी। फिलहाल मौके पर तनाव के स्थिति बनी हुई है पुलिस और प्रशासन की भी मौजूद है।

 

Previous articleमोहला : युवा रत्न सम्मान योजना के लिए आवेदन 30 नवंबर तक
Next articleरायपुर में लगेगा भव्य आवास मेला: सपनों का घर पाने वालों के लिए सुनहरा अवसर