Home छत्तीसगढ़ Rajnandagon : अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया, दो...

Rajnandagon : अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया, दो आरोपी गिरफ्तार…

18

राजनांदगांव. जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने सट्टा खाईवाल करते दो आरोपियों को गिरतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों से नगदी रकम, सट्टा पट्टी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जप्त की है।

बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि आरोपी बिसेन सोनकर एवं उसके साथी जितेश उर्फ जीतू साहू द्वारा सट्टा पट्टी खाईवाली की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर थाना टीम गठित कर दबिश दी गई। जहां सट्टा पट्टी लिखते आरोपी बिसेन सोनकर और जितेश साहू को मौके से गिरतार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 2550 रुपए नगद, 3 नग सट्टा पट्टी, 1 डाट पेन व मोबाइल फोन बरामद किया गया।

Previous articleट्रक और कार की टक्कर में गुना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत
Next articleसप्लाई ठप होने से भोपाल में सब्जियों की महंगाई चरम पर, टमाटर और मटर की कीमतें भारी