Home छत्तीसगढ़ CG : राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध...

CG : राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

14

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है।

         उल्लेखनीय है कि रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।

Previous articleजल शक्ति जन भागीदारी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सूरजपुर को 25 लाख का पुरस्कार
Next articleमोहन सरकार का बड़ा कदम: प्रदेश की महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम और दोगुनी सैलरी मिलेगी