Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ....

Rajnandgaon : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू से की मुलाकात…

17

उपरवाह . घुमका तहसील साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप साहू और अन्य पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू से जिला साहू सदन राजनांदगांव में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान घुमका, परीक्षेत्र और ग्रामीण साहू समाज के शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा की गई।

मुलाकात में घुमका तहसील साहू संघ के उपाध्यक्ष खेमचंद साहू, परीक्षेत्र साहू समाज घुमका के अध्यक्ष संतोष साहू, प्रचार सचिव ईश्वर साहू, मीडिया प्रभारी डोमार साहू, और परिक्षेत्र साहू समाज भैंसातरा के अध्यक्ष धरमू साहू उपस्थित रहे। यहां जिला साहू संघ के संरक्षक कमल किशोर साहू, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में समाज के विकास और आयोजन पर विस्तार से चर्चा हुई।

Previous articleकैबिनेट बैठक में आज बड़ा एजेंडा: धान खरीदी पर महत्वपूर्ण फैसले संभव
Next articleभोपाल, इंदौर और राजगढ़ में ठंड का कहर, नवंबर में पारा बना नया रिकॉर्ड