राजनांदगांव, ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू के साथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। गैंदाटोला में धरना देकर कांग्रेसियों ने खराब सड़कों के लिए प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत भयावह है, जबकि प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
गैंदाटोला में हुए प्रदर्शन में विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि साय सरकार को दो साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन विकास का नामोनिशान नहीं है। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की मुख्य सड़कों और ग्रामीण सड़कों की हालत इतनी खराब है कि चलना दूभर हो गया है।
क्षेत्र में होगा बड़ा आंदोलन कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन अगर जल्द सड़कों का निर्माण शुरु नहीं करती है तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन होगा। पूरे क्षेत्र के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन में जुटेंगे। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक छन्नी साहू, बीरेंद्र बोरकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, नरेश शुक्ला, सीमा यादव, चंद्रिका वर्मा, चुम्मन साहू , राजू सिन्हा, राजकुमारी सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।






