Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कला प्रेमी दर्शकों को मंत्रमुग्ध...

Rajnandgaon : छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कला प्रेमी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया…

21

राजनांदगांव, शिक्षण संस्थान जेएलएम गायत्री विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कला प्रेमी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल संस्थान द्वारा आयोजित इंटर स्कूल डांस स्पर्धा में गायत्री विद्यापीठ सीजी इंग्लिश मीडियम की छात्राओं ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया। नृत्य शिक्षिका माया शर्मा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित ग्रुप डांस में शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान अर्जित किया। स्पर्धा में सांस्कृतिक विभाग के अतुल व्यास और कामेश साहू के सहयोग से छात्र-छात्राओं ने बेजोड़ कलात्मक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की तालियां बटोरी।

प्रतियोगिता में नगर के प्रतिष्ठित स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कड़ी चुनौतियों को पार कर शाला के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक उत्कृष्टता का परचम लहराया। उपलब्धि पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, गगन लड्ढा, निकुंज सिंघल, सूर्यकान्त चितलांग्या,सागर चितलांग्या, नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खंडेलवाल सीमा श्रीवास्तव, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, तामेश्वरी साहू, अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा ने इसकी सराहना की है। जानकारी संगीत विभागाध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने दी।

Previous articleRajnandgaon : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित…
Next articleRajnandgaon : महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण…