Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : तेलगांन और बीजेपार में पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया…

राजनांदगांव : तेलगांन और बीजेपार में पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया…

24
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव . जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया।

बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण, बधियाकरण की आवश्यकता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा पशुओं का नि:शुल्क इलाज किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को जागरूक किया गया।

Previous articleवन मंत्री कश्यप बोले — सुकमा में दूरस्थ नियद नेल्ला नार योजना सभी गांवों तक पहुँची, कोई पात्र हितग्राही न छूटे
Next articleRajnandgaon : टुटी सड़ाक और धूल के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों और शहरवासी परेशान…