Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले...

Rajnandgaon : रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में चे​किंग अभियान चलाया…

28

राजनांदगांव, दिल्ली में कार में हुए धमाके के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार देर रात तक पुलिस की बस स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और अन्य टीमों ने संवेदनशील हिस्सों में चे​किंग अभियान चलाया। वहीं आम लोगों को भी अलर्ट रहने की समझाइश दी।

सोमवार शाम विस्फोट की घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस की अलग-अलग टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में चे​किंग अभियान चलाया। सभी जगहों पर संदिग्ध सामानों की भी जांच की। इसके अलावा चौराहों व बार्डर वाले हिस्सों में वाहनों और लोगों की जांच की गई। इधर एसपी अंकिता शर्मा ने जवानों को निरंतर पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Previous articleउद्योग संगम में छत्तीसगढ़ का जलवा — चारों श्रेणियों में नंबर वन, विकास का प्रस्तुत किया नया मॉडल
Next articleवन मंत्री कश्यप बोले — सुकमा में दूरस्थ नियद नेल्ला नार योजना सभी गांवों तक पहुँची, कोई पात्र हितग्राही न छूटे