Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : रात में टहलने निकले युवक को कार चालक ने 2...

राजनांदगांव : रात में टहलने निकले युवक को कार चालक ने 2 किमी तक घसीटा, हालत गंभीर…

21

राजनांदगांव. अंजोरा निवासी भूषण दास साहू ने आरोप लगाया है कि उनके पोते वैभव साहू को जानबूझकर कार से घसीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रात लगभग 9 बजे की है, जब वैभव घर से खाना खाकर बाहर चौक की तरफ जा रहे थे। शिकायत में बताया गया है कि रात्रि करीब 11 बजे नीलकमल यादव और योगेन्द्र साहू ने वैभव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में घर लाया।

वैभव के सिर, पैर, कमर और पीठ में गंभीर चोटें आईं थीं और उसका शरीर लहुलुहान था। वैभव ने बताया कि वह एक विवाद के दौरान वहां खड़ा था, जब एक कार क्रमांक सीजी 07 सीजे 2437 के चालक और उसमें बैठे व्यक्तियों से झगड़ा हो रहा था। कार के चालक पर आरोप है कि उसने जानबूझकर वैभव को घसीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वैभव को तत्काल उपचार के लिए दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस आरोपियों को खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है।

कपड़ा फंस गया

इसी दौरान कार का चालक अचानक अपनी कार को चालू कर भागने लगा और वैभव का हाथ व कपड़ा कार के दरवाजे में फंस गया। इसके बाद कार चालक ने उसे लगभग 2 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया और फिर कल्याणी कंपनी गेट के पास उसे छोड़ कर भाग गया।

Previous articleRajnandgaon : कुपोषित बच्चों का सफल उपचार कर सुपोषित किया…
Next articleउद्योग संगम में छत्तीसगढ़ का जलवा — चारों श्रेणियों में नंबर वन, विकास का प्रस्तुत किया नया मॉडल