Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नक्सल पीड़ित परिवार की सील की गई दुकान खोल दी,...

राजनांदगांव : नक्सल पीड़ित परिवार की सील की गई दुकान खोल दी, प्रदर्शन स्थगित…

26

राजनांदगांव .डोंगरगढ़ में नगर पालिका द्वारा बिना नोटिस सील की गई नक्सल पीड़ित परिवार की दुकान सोमवार को प्रशासन ने खोल दी। एसडीएम और एसडीओपी डोंगरगढ़ की उपस्थिति में दुकान का सील पीड़ित धीरेन्द्र साहू की सहमति से खोला गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री निवास जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। एसपी राजनांदगांव ने सहमति पत्र के आधार पर उचित कार्यवाही और शासन को पत्र भेजने का आश्वासन दिया है।

सहमति के अनुसार बिना नोटिस दुकान सील करने वाले अधिकारी पर कार्यवाही, दुकान बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई, किराया में छूट और शासन को रिपोर्ट भेजने की बात तय हुई है। मामले को लेकर ‘पत्रिका’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए राहत पहुंचाई।

Previous articleमिसाल प्रोजेक्टम’ का तीसरा चरण शुरू — अब प्राध्यापक देंगे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण
Next articleराजनांदगांव : दुर्ग का महावीर महाविद्यालय बना रहा है ‘रजिस्टर्ड डॉक्टर’…