Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : लायंस क्लब जागरूकता भी लाता है : बागड़ी…

राजनांदगांव : लायंस क्लब जागरूकता भी लाता है : बागड़ी…

24

राजनांदगांव. लायंस क्लब ऑफ राजनांदगांव के अध्यक्ष लायन प्रमोद बागड़ी ने आयोजित एक मीटिंग के दौरान कहा कि लायंस क्लब न केवल सेवा कार्यों के लिए समर्पित है, बल्कि शहर में जागरूकता लाने के लिए भी विभिन्न प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से शहरवासियों को जागरूक करने के लिए बुद्धिजीवियों के साथ परिचर्चाओं और संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

लायन प्रमोद बागड़ी ने कहा कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसके साथ ही, क्लब पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी कर रहा है और दीपावली के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अमलेन्दु हाजरा ने किया, जबकि डॉ. आनंद वर्गीस ने क्लब के महत्व पर अपने विचार साझा किए। नंदकिशोर खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, दीपा खंडेलवाल, ललित भंसाली, संदीप सिंह, मधुलिका सिंह, योगेश गुप्ता, एचबी गाजी, मनमोहन साहू, जुगल किशोर खंडेलवाल, दिनेश अग्रवाल, और ऋ षभ नाहटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Previous articleप्रदेश के एक करोड़ हेक्टेयर रकबे को सिंचित बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleमिसाल प्रोजेक्टम’ का तीसरा चरण शुरू — अब प्राध्यापक देंगे विद्यार्थियों को प्रशिक्षण