Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिलेगी आर्थिक राहत…

Rajnandgaon : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिलेगी आर्थिक राहत…

26

डोंगरगढ़ . नगरपालिका सभाकक्ष में पीएम सूर्यघर मुत बिजली योजना पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सीएसपीडीसीएल के अधिकारी, स्थानीय व बाहरी वेंडर, बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने योजना के लाभ और इसके तहत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को किलोवाट के आधार पर 10 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा करनी होगी।

कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे ने कहा कि यह योजना पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगी और जनता को सस्ती बिजली मिलने से बड़ा लाभ होगा। उन्होंने इस योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने का उदाहरण दिया और अन्य नागरिकों से भी इसे अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना, और अन्य नगर पालिका अधिकारियों ने भी भाग लिया।

Previous articleराजनांदगांव : बड़ी राहत अब तक 41 मरीजों की जांच, बीपीएल वर्ग के परिवारों को मिलेगी छूट…
Next articleजिलों में हो गरिमामय कार्यक्रम, कलेक्टरों को दिये निर्देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव