Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें, तीन सवारी न...

राजनांदगांव : दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें, तीन सवारी न चलाएं…

31

राजनांदगांव . रायल किड्स कान्वेंट स्कूल में शुक्रवार को लायंस क्लब राजनांदगांव सिटी द्वारा ‘लायंस टॉपटेन’ प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम में एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप ने विद्यार्थियों को सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों और यातायात नियमों के बारे में बताया।

कार्यक्रम में 300 से अधिक स्कूली छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान यातायात पुलिस ने खासतौर पर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया। यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कश्यप ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, और तेज गति से वाहन न चलाना जैसे कदम सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

लायंस क्लब के कई पदाधिकारियों ने भी भाग लिया, जिनमें राजकुमार शर्मा, शारदा तिवारी, कोमल सिंह राजपूत, अमित खण्डेलवाल, मयंक शर्मा, सुरेश शर्मा, और मनोज गुप्ता प्रमुख थे। इस दौरान लायंस क्लब ने प्रतिभावान छात्रों को मोमेंटो देकर समानित किया।

यातायात पुलिस ने इस मौके पर आम जनता से अपील की कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, खासकर दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनें, और तीन सवारी न चलाएं। साथ ही चारपहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाएं और तेज गति से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

Previous articleCG : Bilaspur Train Accident : CRS जांच पूरी फाइनल रिपोर्ट का सभी को इंतजार…
Next articleऑनलाइन मद् भगवद् गीता ज्ञान प्रतियोगिता में इस वर्ष मिलेंगे 70 पुरस्कार :मुख्यमंत्री डॉ. यादव