नया शिक्षा सत्र शुरू होने में अब ज्यादा समय नही बचा है और युवा शिक्षकों की पूरी टीम छत्तीसगढ़ के बच्चों को ऐसे दौर में अभिनव तरीके से पढ़ाने को तैयार है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार इन बच्चो और युवाओं के भविष्य पर फैसला कब?
2019 में हुवे शिक्षक भर्ती में 2 साल में 2 बार दस्तावेजों का सत्यापन हुवा है, प्रक्रिया एक कदम आगे बढ़ती है तो चार कदम पीछे होते चली जाती है, कोरोना की आड़ में परिवीक्षा अवधि 2 से 3 सकल कर दी गयी, वेतनमान की जगह स्टाइपेंड ने ले लिया लेकिन आज तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नही हो पाई और ना ही शिक्षकों को नियुक्ति मिल पाई।
आनलाइन नियुकि पत्र जारी करो, और भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करो, गुमराह करना बंद करो शिक्षकों को नियुक्ति की जरूरत है वो लोग बेरोजगारी में मर रहे है। युवाओं का भविष्य है कोई वीडियो गेम नही है। पिछले ढाई साल से शिक्षक भर्ती का इंतज़ार कर रहे है।पर आज तक नही हुवा। जो रोजी रोटी चलती थी प्राइवेट स्कूलों से वो भी छीन लिए। भुपेश बघेल जी प्रक्रिया तभी पूरा करोगे क्या पात्र शिक्षक जब भूख से मर जायेंगे।
सरकार अपनी नीतियों को जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ वाशियों के पास रखे और जितनी जल्दी हो शिक्षको के और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुवे फ़ैसला ले अगर नही ले सकती फैसला तो भुपेश बघेल जी अपने सभी मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे।
