Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री में मनाया गया विश्व स्ट्रोक दिवस…

Rajnandgaon : मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पेंड्री में मनाया गया विश्व स्ट्रोक दिवस…

13

टेड़ेसरा . रस्तोगी कॉलेज ऑफ नर्सिंग टेड़ेसरा के बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने शासकीय मेडिकल हॉस्पिटल पेंड्री में विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अरुणा पी. मसीह और उप-प्राचार्य कमल किशोर देशमुख के मार्गदर्शन में किया गया।

मुख्य उद्देश्य लोगों को ब्रेन स्ट्रोक के गंभीर खतरों और लक्षणों के बारे में जागरूक करना था। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर स्ट्रोक के विषय में अपने विचार व्यक्त किए और इसके लक्षणों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।

छात्रों ने बताया कि स्ट्रोक एक ऐसी बीमारी है जो मस्तिष्क तक जाने वाली और उसके भीतर की धमनियों को प्रभावित करती है। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाने वाली रक्त वाहिका या तो थक्का से अवरुद्ध हो जाती है या फट जाती है।

इसके अलावा, स्ट्रोक से बचने के उपाय भी साझा किए गए, जिनमें नियमित व्यायाम करना, धूम्रपान छोड़ना, नमक का सेवन कम करना और उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को नियंत्रित करना शामिल था। छात्रों ने सुझाव दिया कि नियमित डॉक्टर की सलाह और स्वास्थ्य जांच भी जरूरी है।

Previous articleRajnandgaon : 5 लाख की लागत से मॉडल जैतखाम निर्माण…
Next articleसरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों पर सवाल: 33 हजार में से 29 हजार सीटें खाली!