Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : नवोदय मॉक टेस्ट सीरीज की शुरुआत …

राजनांदगांव : नवोदय मॉक टेस्ट सीरीज की शुरुआत …

15

राजनांदगांव. नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। 13 दिसंबर को होने वाली नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर, मानपुर में पहली बार नवोदय मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया है। इस टेस्ट सीरीज का उद्देश्य छात्रों को अपनी तैयारियों का आकलन करने का मौका देना है, जिससे वे अपनी कमियों को समझकर परीक्षा के लिए और बेहतर तैयारी कर सकें।

इस टेस्ट सीरीज में 6 पेपर प्रत्येक रविवार को आयोजित होंगे। टेस्ट की संरचना में मानसिक योग्यता के 40, गणित के 20 और हिंदी के 20 प्रश्न शामिल किए गए हैं। यह मॉक टेस्ट पूरी तरह से गोपनीयता और परीक्षा के वास्तविक पैटर्न के अनुसार आयोजित किया जाएगा, ताकि छात्रों को सही वातावरण में अपनी तैयारी का मूल्यांकन हो सके। इस अवसर पर भोजेश शाह मंडावी जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, शकुंतला गावड़े सरपंच ग्राम पंचायत मानपुर, मदन साहू भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रकाश मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकेंगे।

नरेंद्र कुमार मानिकपुरी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला हनईकलखुर्द, और चेतन दास सार्वा सहायक शिक्षक बालक प्राथमिक शाला मानपुर द्वारा सक्रिय रूप से योगदान दिया गया। राजेन्द्र कुमार वर्मा, प्रहलाद निर्मल कर, भोगराज साहू, स्वाति सिलहरे, नोहर सिंग रावटे भूपेन्द्र कुमार रामटेके और पालकों का भी सहयोग मिला।

टेस्ट के तुरंत बाद, सभी 70 छात्रों के ओएमआर शीट की जांच की गई और उन्हें उनके मजबूत और कमजोर विषयों के बारे में जानकारी दी गई। गणित के प्रश्नों को समझाने के लिए विशेष प्रयास किए गए, और पालकों के अनुरोध पर गणित विषय के कुछ प्रश्नों को हल करके बच्चों को समझाया गया। इस मॉक टेस्ट सीरीज का आयोजन एआरकौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानपुर, अरुण मरकाम सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जाहिदा खान विकासखंड स्रोत समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया।

Previous articleAIIMS भोपाल के डॉक्टरों का कमाल, वेस्टेज गर्भनाल से 13 लोगों की आंखों की रोशनी लौटी
Next articleRajnandgaon : मनगटा की गलियों में गंदा पानी बहने से ग्रामीण परेशान…