Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : गुरु नानक के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें...

राजनांदगांव : गुरु नानक के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें : महापौर…

19

राजनांदगांव . महापौर मधुसूदन यादव ने सिक्ख समाज को गुरूनानक देव के जन्मदिवस प्रकाश पर्व के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव के रूप में पृथ्वी पर एक ऐसा दिव्य व्यक्तित्व आया, जिनके सत्य, प्रेम, भाईचारे और सद्भावना के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।

महापौर ने कहा कि गुरूनानक देव के द्वारा दिए गए संदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उनके जीवन और संदेशों से हमे सत्य, प्रेम और एकता का पाठ मिलता है। महापौर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं और गुरु नानक के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

Previous articleछत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 : नवाचार और निवेश से उभरता नया स्टार्टअप हब
Next articleछत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री साय