Home छत्तीसगढ़ CG : किराना दुकान में चोरी…

CG : किराना दुकान में चोरी…

23

राजनांदगांव, खैरागढ़ के इतवारी बाजार में किराना दुकान के शटर का लॉक काटकर 40 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई। घटना सोमवार.मंगलवार दरमियानी रात की है।

दुकान संचालक राहुल खत्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे रोज की तरह दुकान बंद कर बिक्री की रकम गल्ले में रखकर अपने घर चले गए। सुबह लौटे तो शटर के लॉक वाले हिस्से को काटकर दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपए की चोरी कर ली गई थी।

Previous articleइंदौर में 13 नवंबर को होगी टेकग्रोथ कॉन्क्लेव
Next articleराज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया करोड़ों की लागत से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ