Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : नर्सिंग छात्रों ने लैंप लाइटिंग समारोह में निस्वार्थ भाव से...

Rajnandgaon : नर्सिंग छात्रों ने लैंप लाइटिंग समारोह में निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ ली…

44

अंबागढ़ चौकी, नवीन जिला व नगर की प्रथम नर्सिंग कालेज मयाराम नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं ने लैंप लाइटिंग समारोह में निस्वार्थ भाव से सेवा करने की शपथ ली। संकल्प लिया की वे अपने दायित्वों की पूर्ण निष्ठा के साथ बिना कोई भेदभाव के साथ ईमानदारी पूर्वक सेवा करेगी। शाला प्रबंधन ने दूसरी बार लैंप लाइटिंग समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी थे। अध्यक्षता संस्थान के संचालक डॉ. आर एन नेताम ने किया। विशेष अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, नर्सिंग रजिस्ट्रार छग दुर्गावती कुंजाम उपस्थित थीं।

आरंभ में डायरेक्टर सेवानिवृत्त सीएमएचओ डॉ. आरएन नेताम ने संस्था की स्थापना के उद्देश्य व प्रगति तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों को बताया। इसके बाद सेवानिवृत्त वन अधिकारी देवनारायण नेताम ने फाउंडेशन तथा नेताम परिवार के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाभावी कार्यों की जानकारी दी। समारोह में नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने कहा कि मयाराम फाउंडेशन के द्वारा वनांचल के निर्धन व कमजोर बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए किया जा रहा। विधायक मंडावी ने कहा कि छात्राएं अपने शपथ के अनुरूप भविष्य में अपना सेवा धर्म को ईमानदारी से निभाएं। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े चिकित्सक व नर्सों को ईश्वर व देवदूत की संज्ञा दिया जाता है। इसलिए वे अपने पेशे के साथ न्याय करते हुए कार्य करें। कार्यक्रम में रामदेव मंडावी, पार्षद मुकेश सिन्हा, विकास लाउत्रे, किशोर यादव आदि मौजूद थे।

नर्सिंग रजि

Previous articleराजनांदगांव : एकलव्य आदर्श विद्यालय पेण्ड्री के 8 छात्रों का चयन हुआ…
Next articleरेत कारोबार में नई पहल: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों की 18 खदानें ई-नीलामी के लिए खुलीं