Home छत्तीसगढ़ एकता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए...

एकता दिवस पर शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिलाई गई शपथ

34
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारत के लौह पुरूष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, संयुक्त कार्यालय भवन, जिला एवं जनपद पंचायतों सहित विभिन्न कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता शपथ का आयोजन किया गया, जहां कार्यालय प्रमुखों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना दांया हाथ आगे बढ़ाकर शपथ लिया कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं।’’

Previous articleमतदाताओं की सुविधा के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी
Next articleजशपुर से यूपी जा रही थी गोवंश तस्करी की खेप, कोरबा पुलिस ने पकड़ा गिरोह