राजनांदगांव . बाल रत्न मंच सेवा समिति के गौ भक्तों द्वारा गोपाष्टमी महापर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से मनाया गया। गौ माता का विधिविधान से पूजन किया गया, जिसमें सौरभ खंडेलवाल और राहुल अग्रवाल समेत अन्य गौ सेवकों ने गौ माता के प्रति अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया।
गौ माता की पूजन विधि में सौरभ खंडेलवाल और राहुल अग्रवाल ने बताया कि गाय के दूध में अमृत और गोमूत्र में कष्ट निवारक दवा होती है। साथ ही, गौ माता की सेवा से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है और व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।






