राजनांदगांव, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवाश सिंह बघेल की अध्यक्षता में जिले की सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी निजी विद्यालयों की बैठक हुई। बैठक महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गईए जिसमें सभी प्राचार्य उपस्थित रहे।
बैठक में सत्र 2024.25 की परीक्षा परिणाम समीक्षा की गई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें विशेष मार्गदर्शन प्रदान करें ताकि परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जा सके।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार द्वारा भी परीक्षा परिणाम उन्नयन के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि उच्च परीक्षा परिणाम के लिए प्रत्येक शिक्षक को जिम्मेदारीपूर्वक विद्यार्थियों की प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों से आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी को गंभीरता से लेने और ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।






